रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर एक ही रात में कई दुकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर आशीष पटेल उर्फ बल्लू पुत्र विनोद कुमार निवासी जलाली पट्टी थाना मण्डुवाडीह वाराणसी (उम्र 26 वर्ष) को मंगलवार को देर रात्रि बीएलडब्ल्यू नाथू गेट के पास से गिरफ्तार किया गया साथ ही कई दुकानों से चुराए गए गिफ्ट का सामान, विभिन्न ब्रांड की क्रीम, 10 लोअर, 8 पैकेट बैलून व 5330/ रुपए नगदी भी बरामद किया गया। मंगलवार को गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त ने बताया कि मैं दिन में बाजार में घूम कर दुकानों की रैकी करता हूं तथा रात्रि में निकल कर अंधेरा और एकान्त का फायदा उठाकर गुमटियों में चोरी करता हूं। इसी क्रम में मैंने गुमटी मार्केट के कई दुकान के टिन शेड को उखाड़ कर उसमें रखे सामानो को चुराया था। चोरी के सामानों को राहगिरों को बेचने जा रहा था कि अचानक पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305 ए,331(4),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 विशाल सिंह, उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, हे0का0 चन्द्रप्रकाश गुप्ता,का0 सूर्यभान सिंह, का0 अभ्यूदन सिंह,का0 अविनाश यादव,का0 अभिषेक कुमार आदि शामिल रहे