रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर यहां वहां से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14 मोबाइल फोन व 48,100/ बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः किशन राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर निवासी बेनीपुर थाना सारनाथ वाराणसी तथा दूसरे का अविनाश दीक्षित पुत्र हरेंद्र दीक्षित निवासी अशोक विहार कॉलोनी थाना सारनाथ वाराणसी बताया गया।
बुधवार को दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त किशन राजभर ने बताया कि मैं चंदौली हाईवे के किनारे खड़े भारी वाहनों के चालकों के पास से मोबाइल चोरी करता हूं तथा अविनाश दीक्षित को औने-पौने दाम पर बेच देता हूं। मैं इन मोबाइलों को बेचने के लिए आया था कि अचानक पुलिस द्वारा घेरे बंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों को भा0द0वि0 की धारा 317 (2),317(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 राहुल यादव, उ0नि0 सौरव पति त्रिपाठी, हे0का0 दिलीप यादव, हे0का0 पंकज सिंह,का0 रवि गौतम,का0 सुमित सिंह,का0 गोविन्द कुमार,का0 विवेक कुमार आदि शामिल रहे