Follow us on

उदय प्रताप महाविद्यालय के दोनों शिक्षक संघों का हुआ विलय 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी — उदय प्रताप महाविद्यालय में बुधवार को दोनों शिक्षक संघों के एकीकरण के लिए महाविद्यालय के सभी शिक्षकों की एक सामूहिक बैठक दोनों संघों के मंत्री प्रो.मयंक सिंहप्रो.सुबोध सिंह द्वारा बुलायी गयी। जिसमें दोनों शिक्षक संघों के अध्यक्ष, मंत्री, जनपद शिक्षक संघ वाराणसी के महामंत्री, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री एवं बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा दोनों शिक्षक संघों के एकीकरण पर अपनी सहमति प्रदान की गई और दोनों शिक्षक संघ के विलय की औपचारिक घोषणा भी की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समय की आवश्यकता है कि शिक्षक समुदाय आपसी मतभेदों और संगठनात्मक विभाजन से ऊपर उठकर एकता, सहयोग और सामूहिक हितों के लिए एकजुट हों। दोनों संघों का यह विलय केवल दो संगठनों का एकीकरण नहीं बल्कि शिक्षकों की सामूहिक शक्ति गरिमा और अधिकारों को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह,प्रो.दिवाकर सिंह,प्रो.सुधीर कुमार शाही,प्रो.राजीव कृष्ण सिंह,प्रो.अजय प्रकाश सिंह, प्रो. संजीव कुमार सिंह, प्रो. श्याम बाबू वर्मा, प्रो. प्रज्ञा पारमिता,प्रो.अनिता सिंह, प्रो. नीलिमा सिंह,प्रो.मीरा सिंह,प्रो.पंकज कुमार सिंह,प्रो.प्रमोद कुमार सिंह,के साथ साथ बड़ी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

जमानियां। FLN ट्रेनिंग का नौवां बैच का दूसरा दिन भाषा शिक्षण जिसमें मौखिक भाषा विकास,समझ के साथ पठन, अभिव्यक्ति के लिए लेखन,रेमेडियल शिक्षण,संदर्शिका आधारित शिक्षण पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। जमानियां। FLN ट्रेनिंग का नौवां बैच का दूसरा दिन भाषा

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x