वाराणसी पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की संरक्षा एवं रेल व्यवस्था में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) का 42वां स्थापना दिवस आज बरेका परिसर में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आरपीएफ़ अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने ‘रन फॉर यूनिटी’, योग कार्यक्रम, वृक्षारोपण तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया, वहीं योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं शारीरिक-मानसिक फिटनेस के महत्व को रेखांकित किया गया।
Post Views: 4