Follow us on

*गो सेवक, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री द्वारा सम्मानित

Share this post:

वाराणसी विजय कुमार की  रिपोर्ट सनातन सभ्यता में गौ सेवा को श्रेष्ठ सेवा माना गया है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भावनाएं इस सेवा को और प्रेरित करती हैं। काशी की पावन भूमि हो तो गौ सेवा का दायित्व चरम पर होता है। 

शनिवार 19 सितंबर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रांगण में कृषि पशुधन एवं डेयरी महोत्सव के अंतर्गत *रंगीलो काशी* कार्यक्रम का आयोजन, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया था।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। राज्य के विकास में पशुधन एवं दुग्ध विकास की दर की बढ़ने से राज्य का विकास कैसे हो, इस बात पर मंत्री जी ने प्रकाश डाला और वाराणसी की जनता को इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग के लिए प्रेरित किया, उन्होंने इस तरह के आयोजन की महत्ता को बल दिया। इसी क्रम में माननीय मंत्री जी ने वरुणापुरम सिंचाई कॉलोनी सिगरा निवासी श्री संजय कुमार सिंह को उनके गऊ सेवा भाव से अभिभूत होकर *गो सेवक* के रूप में उन्हें सम्मानित किया। वाराणसी की जनता ने माननीय मंत्री की इस सहृदयता के लिए उनका आभार प्रकट किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x