जमानियां। रिपोर्ट सलीम मंसूरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक महीने तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान शुरुआत किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा जनकल्याण और जनसंपर्क गतिविधि पर केंद्रित रहेगा। यह अभियान विकास खंड के सभागार में सेवा कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान का आयोजन के दूसरे दिन यानि सोमवार को भी संपन्न हुआ। बताया जा रहा है। कि भाजपा अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि वाडनगर और कर्मभूमि काशी में विशेष जनसंपर्क यात्राएं निकाली जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगी। इसके साथ-साथ व्यापक जनसंपर्क की रणनीति तैयार होगी। उक्त मौके पर विकास खंड अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र के साथ सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प कार्यक्रम अभियान में स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य कैंप लगाकर नि शुल्क दवाएं वितरण करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित संगनी आशा कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ताओं नमो सेवा गाथा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से जुड़े पहलुओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अपील किया है। दिग्विजय कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष शिविर लगाई गई है। इन शिविरों के जरिए लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ने की योजना है।