Follow us on

अवैध शराब बिक्री से नाराज महिलाओं का लालपुर थाने पर जोरदार हंगामा, सीपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर घेरा

Share this post:

वाराणसी: दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में एक परचून की दुकान पर 24 घंटे अवैध शराब बेचे जाने से आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को लालपुर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। भारी संख्या में पहुंचीं क्षेत्रीय महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब पर तुरंत रोक लगाने की मांग की

​प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि रिहाइशी इलाके में स्थित परचून की दुकान पर दिन-रात शराब बेचे जाने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राह चलती महिलाओं और लड़कियों का निकलना दूभर हो गया है। महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले पुलिस कमिश्नर (सीपी) से भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

​थाना परिसर में महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि संबंधित परचून विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इलाके में गश्त बढ़ाकर अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x