लंका पुलिस ने दस गुम हुए मोबाइलों को उसके मालिकों को किया सुपुर्द 

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइलों फोनों को उनके मालिकों की शिकायत पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पता लगाकर प्रभारी निरीक्षक थाना लंका‌ राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में लंका पुलिस द्वारा शनिवार को दस मोबाइल फोन बरामद किया गया। रविवार को गुमशुदा मोबाइल स्वामियों को सूचित कर थाने पर बुलाया गया। उनके गुम मोबाइलो को मोबाइल स्वामियो को सुपुर्द किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है तो वह अपने नजदीकी थाने पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं,तथा(https,,://www.ceir.gov.in) वेबसाइट पर जाकर अपने गुम हुए मोबाइलों के सम्बन्ध में मोबाइल बिल व पुलिस शिकायत को अपलोड कर दर्ज करा सकते हैं। जिससे गुम मोबाइल में दूसरी सिम लगाने पर उसकी जानकारी सम्बन्धित शिकायत कर्ता व सम्बन्धित थाना को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी। बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 नीरज कुमार,क0आ0 वरूण कुमार सिंह,का0 चन्दन सिंह आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x