जमानियां। विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव ने गुरुवार को एसआईआर फार्म भरने जाने के लिए बीएलओ का सहयोग करने के लिए रोजगार सेवकों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने रोजगार सेवकों को बताया कि मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। फार्म भरने जाने के लिए बीएलओ कर्मियों का एवं मतदाताओं का सहयोग करने के लिए निर्देश दी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एसआईआर को लेकर गुरुवार को लगभग अबतक 15 रोजगार सेवकों को कार्य में लगाया गया है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों, कार्यक्रमों और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।इस दौरान अरविंद यादव ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। जिसको लेकर एसआईआर की प्रक्रिया और आयोग के निर्देशों की भरपूर जानकारी दी जा रही है। यादव ने कहा कि रोजगार सेवक पुनरीक्षण कार्यों में बीएलओ का सहायोग करें। एवं मतदाता सूची से मिलान के कार्यों में गति लाया जाए। जिससे एसआईआर के दौरान कार्यों में बाधा न हो। उन्होंने ड्राफ्ट सूची में शामिल न होने वाले सभी मतदाताओं के दस्तावेज सुरक्षित रखने और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके निर्देश दिए। उक्त मौके पर बजाहतुल्ला सिद्दीकी आदि विभागीय कर्मी रहे। सलीम मनसुरी की रिपोर्ट जामनिया