इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन किया।

जमानियां। इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन, संघर्षशील भावना और अनुशासित टीमवर्क के दम पर अद्भुत सफलता प्राप्त की और पूरे क्षेत्र में विद्यालय का परचम लहरा दिया। गाज़ीपुर पब्लिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने खो-खो (बालक वर्ग) में स्वर्ण, खो-खो (बालिका वर्ग) में रजत, कबड्डी (बालक) में रजत, कैरम में कांस्य, 100 मीटर U-14 में अजेश यादव द्वारा स्वर्ण तथा 400 मीटर U-19 में अभय यादव द्वारा रजत पदक जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। कबड्डी में रंजीत यादव को ‘सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’ का सम्मान मिला, जिसने विद्यालय की उपलब्धियों में और चमक जोड़ दी। इस गौरवपूर्ण सफलता के बाद विद्यालय प्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने विद्यालय परिसर में एक विशेष समारोह आयोजित कर सभी खिलाड़ियों तथा कोच शानू सर को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, कोच की मार्गदर्शना और नियमित अभ्यास ने यह ऐतिहासिक जीत संभव बनाई है। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने भी सभी विजेता छात्रों व कोच को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहे हैं और हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वे और भी बड़े स्तर पर विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा करेंगे। इस अवसर में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा, सहसंयोजीका शगुफ्ता रहमान, विद्यालय के अध्यापक सिद्धार्थ शंकर यादव, विमलेश उपाध्याय, रूपा गुप्ता, छोटेलाल, सुनीता सिंह, वंदना तिवारी, शशि बाला देवी एवं समस्त विद्यालय परिवार सम्मिलित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x