Follow us on

वाराणसी के राकेश यादव ने दिल्ली में हुई नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Share this post:

नई दिल्ली/वाराणसी: वाराणसी के युवा बॉडीबिल्डर राकेश यादव ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित Mr. North India Bodybuilding Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच राकेश ने अपनी कैटेगरी में बेहतरीन फिजीक और उत्कृष्ट कंडिशनिंग के दम पर दबदबा बनाया। में राकेश की स्टेज प्रेज़ेंस, पोज़िंग और कट्स को देखकर जजों ने उन्हें सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया।अपनी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए राकेश ने कहा,“मैं वाराणसी से हूँ और दिल्ली में इस बड़े मंच पर दो गोल्ड जीतना मेरे लिए गर्व का पल है। यह जीत मेरी मेहनत, अनुशासन और मेरे सपोर्ट सिस्टम का नतीजा है।”आयोजकों ने राकेश के प्रदर्शन को “टॉप-लेवल एथलेटिक स्टैंडर्ड” बताते हुए कहा कि उनकी यह जीत भविष्य में नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज पर उनकी मजबूत दावेदारी की तरफ संकेत करती है।राकेश की इस उपलब्धि से वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग समुदाय में उत्साह की लहर है। सोशल मीडिया पर भी फैन्स और फिटनेस प्रेमी उनके दोहरे स्वर्ण को लेकर बधाइयों की बौछार कर रहे हैं। रवि शंकर राय की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x