राजकीय धान क्रय केंद्र की जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।जमानिया। राजकीय धान क्रय केंद्र पर सोमवार कोराजकीय धान क्रय केंद्र पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपस्थित किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। और समस्या को निस्तारण कराने के लिए आश्वासन दिया। बताया जाता है। कि सोमवार को राजकीय धान क्रय केंद्र पर 120 क्विंटल धान की खरीद होना एक सामान्य प्रक्रिया है। जो सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदने के लिए निर्धारित लक्ष्यों का हिस्सा है। यह दर्शाता है कि धान खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। राजकीय धान क्रय के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि पर किसानों से धान खरीद के लिए बोरियों की कमी नहीं है। किसानों के पानी पीने के लिए उचित व्यवस्था है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि क्षेत्र के दरौली गांव निवासी श्रवण कुमार पांडेय से 120 कुंटल खरीद हुई। उक्त मौके धर्मेंद्र कुमार राजकीय धान क्रय कर्मियों के साथ तमाम किसान बंधु रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया