पीआरडी का 77 वां स्थापना दिवस में टोली नम्बर एक रही चैम्पियन वाराणसी — युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग वाराणसी के तत्वाधान में गुरुवार को काशी कृषक इण्टर कॉलेज के प्रांगण में पीआरडी का 77 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में समस्त विकास खण्डों से 66 पुरुष एवं 22 महिलाओं समेत 88 स्वयं सेवकों ने 4 टोलियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी कृषक इण्टर कॉलेज हरहुआ के प्रधानाचार्य डा.अजय कुमार उपस्थित रहे।जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर बुके एवं मोमेंटो लेकर सम्मानित किया। तत्पश्चात पीआरडी जवानों द्वारा मार्चपास के जरिए सलामी दी गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र कुमार राय ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की टोली को नारी शक्ति के रूप में संबोधित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना किया। यह भी कहा कि एक समूह और एक परिवार जिस तरह निरंतर आगे बढ़ता है, ठीक इसी तरीके का प्रदर्शन महिलाओं और जवानों द्वारा किया गया।सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर स्वयं सेवकों के बीच बालीबाल व रस्साकसी की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टोली नंबर एक की टीम प्रथम, टोली नंबर दो की टीम द्वितीय स्थान पर रही। रस्साकसी में टोली नंबर एक प्रथम, टोली नंबर दो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रैतिक परेड में टोली नंबर एक प्रथम,टोली नंबर दो द्वितीय एवं टोली नंबर चार महिला टोली तृतीय स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय विकास दल अधिकारी नीतीश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर अजय कुमार प्रधानाचार्य काशी शिक्षक इंटर कॉलेज हरहुआ, प्रोफेसर अस्थाना, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी, वीरेंद्र प्रताप सिंह लेखाकार, हरिशंकर, उमराव, आनंद, अविनाश आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहे
पीआरडी का 77 वां स्थापना दिवस में टोली नम्बर एक रही चैम्पियन
Share this post:
लेखक के बारे में
Arvind Rai
Kashideep vision एक विश्वसनीय और तेज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाने का प्रयास करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी देना है।