वाराणसी — जनपद में ठगी, जालसाजी जैसे अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट नितिन तनेजा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लालपुर राजीव कुमार सिंह की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को गांजा गली पहड़िया से गिरफ्तार किया गया।साथ ही अभियुक्त के कब्जे से ठगी किया गया रुपया व पीले धातु की चेन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः शंकर पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी श्रीरामपुर थाना श्रीरामपुर जनपद चित्रकूट, दूसरे का सुनील कुमार रायभट्ट पुत्र प्रेम शंकर निवासी स्थाई पता ग्राम बादरीपुट थाना बसरेहर जिला इटावा हाल पता डुमरी पड़ाव थाना रामनगर, तीसरे का नाम शिवा राजभर पुत्र स्वर्गीय भीमा निवासी स्थाई पता बदालीखेड़ा थाना सरोजिनी नगर जनपद लखनऊ हाल पता डुमरी पड़ाव रामचरण स्कूल के पीछे मकान मालिक सिद्धू पटेल थाना रामनगर वाराणसी, चौथे का नाम गणेश कुमार पुत्र तेजपाल निवासी स्थायी पता बादरीपुट थाना बसरेहर जिला इटावा हाल पता डुमरी पड़ाव थाना रामनगर वाराणसी बताया गया।चारों अभियुक्तों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वादी संदीप प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति निवासी पंचकोसी सारनाथ द्वारा 09 दिसम्बर 2025 को तहरीर दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी को सिक्के दिखाकर सोना व गहने का प्रलोभन देते हुए 1,52,000/रूपया ठग लेने के संबंध में दाखिल किया गया था। दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर चारों अभियुक्तों को गुरुवार को गांजा गली पहाड़िया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया।तहरीर दाता को उसका एक लाख पचास हजार तीन सौ रुपए और पीले धातु की चेन भी बरामद कराया गया। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 318(4),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लालपुर राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 धर्मेंद्र वर्मा, उ0नि0 प्रवीण कुमार सचान, उ0नि0 महेश मिश्रा, उ0नि0 करूणा शील, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,का0 मनीष तिवारी,का0 रविन्द्र कुमार,का0 अजीत यादव,का0 दिवाकर सिंह,का0 शशिकुमार आदि शामिल रहे।
लालपुर पुलिस ने ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर ठगी का रुपया किया बरामद
Share this post:
लेखक के बारे में
Arvind Rai
Kashideep vision एक विश्वसनीय और तेज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाने का प्रयास करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी देना है।