वाराणसी — संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी कार्यालय के शिक्षा कर्मियों ने विकास इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक सिंह द्वारा वरिष्ठ सहायक विनय कुमार सिंह के साथ किये गये दुर्व्यवहार व मारपीट किये जाने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को संयुक्त निदेशक कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर आयोजित सभा का नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा विभाग के एक जिम्मेदार वरिष्ठ सहायक के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट किया जाना शर्मनाक व निन्दनीय घटना है। उन्होंने शिक्षा व जिला प्रशासन से ऐसे प्रबंधक अशोक कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की मांग किया।अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो समस्त कर्मचारी उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।अध्यक्षता अनुज पाण्डेय ने तथा संचालन सुभाष चन्द्र सिंह ने किया। धरने में प्रमुख रूप से सचिव अमित कुमार सिंह, महर्षि राज, मनीष कुमार शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र सिंह, ज्ञानेश्वर कुमार, कुंदन सिनहा, विशाल ल्यूक, दीपक सिंह, सिद्धार्थ नारायण, धीराज यादव, रितेश सिनहा, प्रशान्त चौधरी, अजय तिवारी, देवहूती सिंह, इन्दू बाला श्रीवास्तव, द्रौपदी सिंह, प्रदीप शर्मा, बेदी लाल, विंध्याचल श्रीवास्तव समेत सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता