Follow us on

बालिका सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल टीम का चयन।

Share this post:

बालिका सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल टीम का चयन

 

वाराणसी काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश।खेल विभाग बालिका सब-जूनियर एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 25 से 27 दिसंबर 2025 तक मऊ जनपद स्थित जिला खेल कार्यालय में बालिका सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी।प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर चयन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक वजन मापन तथा 11:00 बजे से चयन ट्रायल संपन्न हुआ। चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित बालिका पहलवानों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया—40 किग्रा वर्ग : प्रिया यादव43 किग्रा वर्ग : प्रिया बिंद46 किग्रा वर्ग : नेहा पाल49 किग्रा वर्ग : रितिका कुमारी53 किग्रा वर्ग : सृष्टि यादव57 किग्रा वर्ग : खुशबू कुमारी61 किग्रा वर्ग : आराध्या यादव65 किग्रा वर्ग : खुशी चौहान69 किग्रा वर्ग : होली यादव73 किग्रा वर्ग : लक्ष्मी गुप्ता बालिका सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल टीम का चयन।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी बालिका पहलवान अब मंडल स्तर पर वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जनपद की टीमें भी भाग लेंगी। स्तर का वजन मापन 18 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक तथा चयन ट्रायल दोपहर 12:00 बजे से डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव द्वारा दी गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x