बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजातालाब तहसील पर प्रदर्शन* निर्भया दिवस पर महिला हिंसा के खिलाफ निकाली जन आक्रोश साईकिल रैली

राजातालाब/मिर्जामुराद:* निर्भया दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श नागेपुर से सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने घरेलु महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न व शराब बिक्री के खिलाफ साइकिल रैली निकाली. आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा आयोजित जन आक्रोश साइकिल रैली में आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से आई सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम पर जुटी। जिसमे नागेपुर से प्रारम्भ हुई साइकिल रैली मेंहदीगंज, बीरभानपुर, कचनार, राजातालाब बाजार और आराजीलाइन ब्लाक मुख्यालय होते हुए राजातालाब तहसील पर पहुंची। हाथ में तख्ती-बैनर लिए लोगों ने तहसील गेट पर बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना हैं हिंसा नहीं सहना हैं, भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनाएंगे आदि नारे लगाए।इस दौरान यूपी की बेटी निर्भया को श्रद्धांजलि देने के साथ ही महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया। प्रतिरोध सभा में लोगों ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ प्रतिदिन छेड़खानी,लैंगिक भेदभाव,यौन हिंसा की घटनाएं हो रही है,इसे सरकार और समाज को कड़ाई से रोकना होगा. प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम प्रेषित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया।लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि हर गांव व शहर में आए दिन बालिकाओं और महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवम्बर से आराजी लाइन्स और सेवापुरी ब्लाक के 80 गांवों में रैली, नुक्कड़ सभा, रैली, जुलूस, कैंडल मार्च, थाना भ्रमण आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनी अनीता,मनीषा, आशा, सीमा, मंजिता, मधुबाला, विमला, प्रियंका, प्रेमा, विद्या, आशीष,सिताबुन,, श्यामसुन्दर, रामबचन, प्रेमा, चंद्रकला, मैनब, बेबी, मांगिता, पुष्पा, राजकुमारी, सुनील, शीला, आशा रानी, शिवकुमार, विद्या, मनीष, पंचमुखी, सुनील, अवनीश, शमा बानो समेत अन्य शामिल रहे। रैली का नेतृत्व किशोरी संयोजिका सोनी, अध्यक्षता अनीता संचालन लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने किया. रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x