Follow us on

विकास खंड परिसर स्थित सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्ग दर्शन मे समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण।

Share this post:

जमानियां। विकास खंड परिसर स्थित सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्ग दर्शन मे समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 15 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक ग्राम पंचायत के स्वयं के आय श्रोत पर किया गया। इस दौरान आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ अरविंद कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी एवं उमेंद्र प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा सुनील सिंह वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी चंदौली पंचायत सचिव अरुण कुमार पंचायत सहायक रीता शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत का आय का श्रोत बढ़ाने के लिए सबसे पहले जो भवन मरमत योग्य हो उसे मरम्मत कराकर उसे प्रयोग में लाए और गौशाला पर गोबर से खाद बनाकर,पंचायत सचिवालय पर स्थापित सीएसी पर सुविधाएं देकर, मेलों का आयोजन कर, हाट बाजार अन्य ऐसे निर्णय लेकर ग्राम पंचायत का आय का श्रोत बढ़ा सकते है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक , शशि कुमार, रामबचन एवं सुनील सिंह के द्वारा OSR क्या है, OSR क्यों जरूरी है,OSR का क्या प्राविधान है, पर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त मौके पर उर्दू बड़े बाबू वजाहत सिद्दीकी सहित आदि क्लेमचरी गण मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x