Follow us on

विकास खंड अंतर्गत फूली संकुल के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में पुस्तकालय एवं लर्निंग कॉर्नर का शुभारंभ

Share this post:

जमानियां। विकास खंड अंतर्गत फूली संकुल के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में पुस्तकालय एवं लर्निंग कॉर्नर का शुभारंभ एआरपी अरविंद कुमार सिंह द्वारा द्वारा फीता काटकर किया गया। लर्निंग कॉर्नर एवं सक्रिय पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अरविन्द कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह राष्ट्रीय पाठ्यचर्या एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों में मौलिक भाषा विकास एवं संख्यात्मक ज्ञान हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान सभी निपुण घोषित बच्चों को स्टेशनरी विद्यालय के तरफ से बच्चों को दिया गया। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए। एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इसी तरह का प्रयास ब्लॉक के सभी 153 विद्यालयों को भी करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत ताजियादारों, धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x