Follow us on

सनबीम अन्नपूर्णा के वार्षिकोत्सव में ” काशी एक उत्सव” नगरी की अनंत शाश्वत दिव्यता को किया समर्पित 

Share this post:

सनबीम अन्नपूर्णा के वार्षिकोत्सव में ” काशी एक उत्सव” नगरी की अनंत शाश्वत दिव्यता को किया समर्पित

 

वाराणसी — सनबीम अन्नपूर्णा स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को सोल्लास संपन्न हुआ। इसमें लगभग 450 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों के रंगारंग कार्यक्रम एवं मंच प्रस्तुति ने अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों को रस से सराबोर कर दिया। सर्वप्रथम बैगपाइप के शानदार प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों द्वारा शिक्षण समूह के सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात सनबीम अन्नपूर्णा की प्रधानाचार्या ममता जायसवाल एवं उनके टीम के सदस्यों ने मिलकर विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में महान संगीतज्ञों पंकज उधास, जाकिर हुसैन, पंडित छन्नूलाल मिश्र, राजन मिश्रा एवं पंडित ईश्वरी लाल मिश्रा को समर्पित स्वरांगिनी आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद लक्ष्मी चाय वाला एक अनूठा नाट्य खण्ड प्रस्तुत किया गया।यह प्रस्तुति सहज रूप से देव दिपावली के भव्य दृश्यांकन में परिवर्तित हुई जो काशी की दिव्यता और आध्यात्मिक प्रकाश का प्रतीक था। इस वार्षिकोत्सव का उद्घाटन शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निर्देशिका अमृता बर्मन, उप निदेशिका प्रतिमा गुप्ता, मानक निदेशक हर्ष मधोक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कराया गया। कार्यक्रम के मध्य कैलेंडर और सनबीम वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में भव्य रैंप वॉक फैशन शो में कक्षा एक से आठ तक के लगभग 50 छात्रों ने अपने-अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पारम्परिक बनारसी कपड़े की शोभा को गर्व और पूरे जोश के साथ प्रस्तुत किया। तत्पश्चात रविदास,कबीर दास की कहानी में संत रैदास और कबीर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेशों को छात्रों ने अपनी भाव भंगिमा से लोगों का दिल जीता। इसके अलावा बनारस के लोक परंपराओं की जीवंत प्रस्तुति भरत मिलाप, नागनथैया और नककटैया लीला की सुंदर प्रस्तुति की गई। काशी 2.0 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक भी दिखाया गया।अंत में रूद्र रिदम शंकरा में मयंक खान रामचंदानी ने शिव के ताण्डव शक्ति और सृजन के अद्भुत संगम को दर्शाया। इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर शिक्षक समूह के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारतीय मधोक,मानद निदेशक हर्ष मधोक, निर्देशिका अमृता बर्मन, और उप निदेशिका प्रतिमा गुप्ता ने काशी एक उत्सव पर प्रकाश डालते हुए अपना विचार व्यक्त किया तथा अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x