Follow us on

नगर निगम द्वारा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे

Share this post:

*वाराणसी। नगर निगम द्वारा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहेहैं। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 18 के नई बस्ती क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति दिलाने की पहल की। पंचकोशी रोड स्थित मां दुर्गा बिल्डिंग मटेरियल से श्यामा कुटीर होते हुए धीरेंद्र बहादुर व आर.एन. सिंह के आवास तक कच्ची गली के कायाकल्प हेतु 25.71 लाख रुपये की लागत से*इंटरलॉकिंग सड़क एवं सीसी ब्लॉक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।*महापौर ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शिलापट का अनावरण करते हुए कहा कि नगर निगम सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से आवागमन सुगम होगा और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से क्षेत्र में स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी।शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा उत्तरी विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, पार्षद राजेश यादव, बलराम कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश यादव व सुनील पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नवीन प्रकाश सिंह।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x