Follow us on

बड़ी-खुलासा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत आरोपी पति गिरफ्तार

Share this post:

 वाराणसी-22 दिसंबर, 2025): वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।मुख्य बातें* :आरोपी की पहचान: प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा (48 वर्ष), निवासी- सोनबरसा, चौबेपुर। घटना का कारण: अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद और गृहक्लेश।हत्या का तरीका: आरोपी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी मिश्रा की मफलर से गला घोंटकर हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से ईंट से उसका चेहरा कुचल दिया।ऐसे दिया वारदात को अंजाम:पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि 19 दिसंबर को वह अपनी पत्नी के साथ जौनपुर गया था। लौटते समय रास्ते में उसने सुनसान जगह पर अपनी ऑटो रोकी और मफलर से पत्नी का गला दबा दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह कैथोर गांव के पास एक सूखे बाजरे के ढेर में लाश छिपाकर फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी* :चोलापुर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आज सुबह 11:10 बजे महमूदपुर मोड़ से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान बरामद किया है: हत्या में इस्तेमाल मफलरखून से सनी सीमेंटेड ईंट घटना में प्रयुक्त ऑटो और मोबाइल फोनअपराधिक इतिहास* :गिरफ्तार आरोपी प्रदीप मिश्रा एक शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पहले से ही लूट, हत्या के प्रयास और मारपीट के 7 गंभीर मामले वाराणसी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।पुलिस टीम को मिली सफलता* : इस सफल अनावरण में थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार, एसओजी टीम और उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही।

>

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x