क्रिसमस और नववर्ष के त्योहारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

मीरजापुर। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने विंध्याचल परिक्षेत्र के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से आगामी क्रिसमस और नववर्ष त्योहार को सुरक्षित, परंपरागत और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु वर्चुअल समीक्षा बैठक की।बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभावी क्रियान्वयन, लम्बित विवेचनाओं का 31 दिसंबर तक निस्तारण, NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटान, साइबर अपराध नियंत्रण और मोबाइल/IMEI ब्लॉकिंग पर विशेष जोर दिया। त्योहारों के दौरान पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मोटर साइकिल, कलस्टर मोबाइल, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और दंगा नियंत्रण उपकरण साथ रखने के निर्देश दिए गए। एंटी रोमियो स्कॉड को और अधिक सक्रिय करने, पुलिस वाहनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करने और होटलों, क्लबों, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता रखने के भी निर्देश दिए गए।साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण सुनिश्चित करने पर बल दिया                      गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x