वाराणसी। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में सामाजिक संस्था कृपा महोत्सव के तत्वावधान में छठवां प्रभु श्री श्याम महोत्सव श्री श्याम मण्डल, त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार, श्री श्याम बाल मंडल एवं मारवाड़ी समाज के संयुक्त सहयोग से आयोजि हुआ, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। एक दिवसीय कृपा श्याम महोत्सव का शुभारंभ संयोजक रोहित डालमिया, शिल्पी डालमिया, सुशील साह, अर्चना साह ने अखण्ड जोत प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में खाटू श्याम प्रभु की दिव्य झाँकी के दर्शन कर श्रद्धालु खुद को धन्य करते रहे। मुख्य मंच पर शिवलिंग के रूप में विराजित देवाधिदेव महादेव विराजमान हुए जिनके गोद मे सिंहासन पर खाटू श्याम की अलौकिक झांकी सजाई गई थी साथ ही वृंदावन से आए बांके बिहारी की अलौकिक झांकी इसके साथ ही अयोध्या से आई श्री रामलला की अलौकिक झांकी का दर्शन भी भक्तों को प्राप्त हुआ। कोलकाता से आये कारीगरो द्वारा बाबा का अलौकिक दरबार स्वदेशी फूलों से सजाया अन्य मण्डपों में गणपति, माँ दुर्गा, हनुमान जी, बाबा विश्वनाथ के स्वरूप विराजमान हुए। खाटू श्याम बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। श्री श्याम मंदिर कमेटी (खाटू श्याम) के पुरुषोत्तम शर्मा एवं श्री जय पुजारी जी सालासर धाम, विशेष रूप से उपस्थित मे श्रृंगार, आरती के उपरांत देश भर से आयी 20 कीर्तन मण्डलियों ने भजनों की रसधार से प्रभु श्रीश्याम का गुणगान किया। इसमें बाहरी कलाकारों के साथ स्थानीय श्याम मंडलियां भी शामिल रही। सबसे पहले स्थानीय श्याम मण्डल के कलाकार तथा मुंबई से आए सुशील शाह द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कोलकाता के संजय मित्तल, संजू शर्मा, विकास रुईया, सूरज शर्मा, अमित दधीच, मुंबई से राजू खंडेलवाल, जयपुर से निशा गोविंद वाराणसी से अनूप सराफ, श्यामसुंदर गाड़ोदिया, कृष्ण दाधीच, आदि कलाकारों ने श्याम प्रभु के चरणों मे भजनांजली अर्पित की। महोत्सव में मुख्य रूप से भरत सराफ, राधे गोविंद केजरीवाल, सुरेश तुलस्यान, अनूप सराफ, संजीव अग्रवाल डब्बू, अंकित अग्रवाल, अजय खेमका, दीपक तोदी, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, पंकज तोदी, गौरी शंकर धानुका, विकास ओझा, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, आलोक शर्मा, जगदीश काबरा, निर्मल पारीख, श्याम सुंदर गोयंका, मोतीलाल शर्मा, मन्नू शर्मा, राजीव काबरा आदि बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।