Follow us on

सौंदर्यीकरण और पक्का बलुआ घाट का विस्तार किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी।

Share this post:

जमानियां। पक्का बलुआ घाट का विस्तार के लिए कार्य शुरू हुआ। श्मशान घाट से सटे शेष स्नान घाट को पक्का बलुआ घाट से मिलाने के लिए जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्य को प्रारंभ किया गया। बताया जा रहा है। कि विगत दिनों नगर कस्बा बाजार के उत्तर वाहिनी मां गंगा तट स्थित बलुआ घाट का सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ होने के लिए इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा विगत दिनों यानि बुधवार को भूमि पूजन किया गया। बताया जाता था। यह कार्य सौंदर्यी करण कार्य वंदना योजना के अंतर्गत लगभग 37 लाख रुपए की लागत से किया जाना है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमानियां की आमजन ने कमल का फूल बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को चुना है। किए गए सभी वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताता कि भाजपा केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य किए जा रहे है। गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा, मकर संक्रांति का स्नान, जीवित्पुत्रिका व्रत के स्नान के वक्त यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब बलुआ घाट का विस्तार की शुरुआत किया गया है। ताकि किसी को परेशानी ना हो सके। उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त, संजीत यादव सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights