Follow us on

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी

Share this post:

*ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसन* जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में शुक्रवार को एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव की सड़क पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से 1 लाख 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ कुश्तुभ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के शीघ्र खुलासे के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x