Follow us on

राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष विजय बाबा और मंत्री हुए विजय यादव 

Share this post:

वाराणसी — उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद वाराणसी की शनिवार को कलेक्ट्रेट संघ भवन परिसर में बैठक हुई।इस बैठक में समस्त विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।बैठक में द्विवार्षिक चुनाव कराने हेतु आम सहमति बनी।बैठक में चुनाव अधिकारी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कमला सिंह पटेल एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ आजमगढ़ सूफिया बानो की निगरानी में संपन्न हुआ। जिसमें विजय कुमार बाबा- जिलाध्यक्ष, बृजेश कुमार- कार्यवाहक अध्यक्ष, शिवकुमार राम- जिला उपाध्यक्ष, विजय यादव- जिला मंत्री, संदीप कुमार- कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह- जिला ऑडिटर निर्वाचित हुए। बैठक में त्रिवेणी प्रसाद- प्रान्तीय संरक्षक,अशोक कुमार सिंह -प्रान्तीय अध्यक्ष,कमला सिंह पटेल-प्रदेश कार्य वाहक अध्यक्ष,सूफिया बानो- प्रान्तीय उपाध्यक्ष,गुनई राम प्रजापति-प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष वन विभाग, द्वारिका प्रसाद- जिलाध्यक्ष चन्दौली,विजय कुमार कन्नौजिया,संदीप कुमार, रामकुमार आदि लोग उपस्थित रहे। यह चुनाव दोनों चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ इसमे यह निर्देशित किया गया की 15 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासंघ को अवगत करायेंगे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x