Follow us on

इंदौर में गोंड परिवार व युवक युवती परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न* और संभाग इंदौर और धार जिला कमेटी का भी गठन किया गया

Share this post:

इंदौर:- दिनांक 28 दिसम्बर 2025 रविवार को माई मंगेशकर सभा गृह , 31 पंचशील नगर, सपना संगीता रोड इंदौर में गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश जिला कमेटी इंदौर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय परिवार व युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति शक्ति फड़ापेन गोंगो के साथ गोंडी भुमका प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री रंग शाह सलाम, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र शाह सरयाम व अन्य गोंडी भुमका के द्वारा सिवनी,मंडला, छिंदवाड़ा,जबलपुर, इंदौर,देवास, बुरहानपुर,खंडवा,खरगोन, हरदा,सिहोर, भोपाल,नर्मदा पुरम, जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया गया और स्वागत भाषण में आर्थिक शैक्षणिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व इंदौर ज़िला अध्यक्ष श्री रविंद्र परते ने जिला इंदौर द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी उपस्थित सगा जनों धन्यवाद किया, उद्बोधन की श्रृंखला में उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री डा सतीश उइके,ने समाज, संगठन और सम्मेलन के आयोजन की आवश्यकता पर बात रखी,बैंक मैनेजर श्री हीरा लाल पेंद्रो, संविधान व संवैधानिक अधिकार के बारे में बात रखी,और मुख्यातिथि श्री डा राजेश गोंड, डीन पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल ने कार्यक्रम और आयोजकों का सराहना की और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए कहा, वही गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती ने जिला कमेटी इंदौर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के मूल उद्देश्य और संगठन द्वारा किए गए व किए जा रहे कार्य का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन का शहरी क्षेत्रों में किया अतिआवश्यक इसलिए भी जरूरी है कि वर्तमान समय में शासकीय सेवक व्यस्तता के कारण ज्यादातर लोग सामाजिक गतिविधियों व स्वजनों से मिलना जुलना कम होने की वजह से विवाह योग्य युवक युवती के वैवाहिक संबंध स्थापित करने में कठिनाई आ रही है, उसे दूर करने और सामाजिक मोल जोल बढ़ाने, एक समाज, एक रिवाज,एक आवाज बनाने की आवधारणा को साकार करने का कार्य संगठन द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में प्रदेश स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न कमेटी, प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जा रहा है। विभिन्न जिले से विवाह योग्य युवक युवती, व अभिभावकों ने अपना परिचय दिया गया और बैतूल जिले से आए सांस्कृतिक नृत्य दल ने शानदार मनमोहक प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में ही इंदौर संभागीय कमेटी के अध्यक्ष श्री सतेन्द्र गोंड इंदौर, उपाध्यक्ष श्री सतीश सलामे, नारायण सिंह कुमरे खरगोन, श्री सुभाष उइके खंडवा,विधि सलाहकार श्री केशव सिंह परस्ते इंदौर,सचिव श्री दीप नारायण गोंड महू,सदस्य श्री प्रकाश धुर्वे बुरहानपुर-,अनार सिंह उइके खंडवा,को व धार जिला अध्यक्ष श्री शंकर सिंह मरावी पीथमपुर, जिला सचिव श्री भूपत सिंह उइके पीथमपुर,जिला उपाध्यक्ष श्री गेंदा लाल सैय्याम पीथमपुर को बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। 

रविंद्र परते जिला अध्यक्ष –इंदौर

Whatsapp like

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x