Follow us on

चोलापुर में दिव्यांग बच्चों को मिला नया सहारा

Share this post:

 चोलापुर* के स्थानी बाजार में परिषदीय कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को एलिम्को कैंप (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के माध्यम से कैंप में बच्चों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर,सी०पी०चेयर स्मार्ट केन, ब्रेल किट,कैलीपर, रोलेटर एम०आर० किट, कान की मशीन, स्मार्ट केन, वॉकर,लो विजन किट आदि उपकरण वितरित किए गए।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज तथा समाजसेवी श्रीप्रकाश सिंह सनी रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी शर्मा के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिभुवन नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की शक्ति हैं, आवश्यकता है उन्हें उपयुक्त संसाधन एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी, चोलापुर नागेंद्र सरोज द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि समेकित शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को सम्मानजनक, आत्मनिर्भर एवं सक्षम नागरिक बनाना है

कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय चोलापुर के प्रधानाध्यापक लाल जी राम, पूर्व एआरपी भारतीश मिश्र, विशिष्ट शिक्षक सुरेश, दिनेश कुमार मौर्य, दयाराम, दिनेश चंद आदि शिक्षक गण तथा बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे‌।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x