साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी वाराणसी। आज दिनांक 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत ग्राम पंचायत रमना में बढ़ती सर्दी को देखते हुए रविवार को ट्रू वैली फाउंडेशन के सहयोग से 120 जरूरतमंदों को गर्म कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का दिशानिर्देश ट्रू वैली के चेयरमैन प्रभु नारायण सिंह के सहयोग से हुआ। बातचीत में उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा परम सेवा है ऐसे कार्यक्रम की कई वर्षों से लगातार करते आ रहे है इनकी सेवा के आशीर्वाद से मन को खुशी मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक गुप्ता ने कहा कि ट्रू वैली के सहयोग से हो रहे कंबल वितरण का यह सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्ग की मदद के लिए एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।विशिष्ट अतिथि गोकुल पटेल ने कहा रमना में बांटा गया कंबल समाज के अंतिम वर्ग को लाभान्वित कर रहा है यही हमारे संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के संयोजन में कृष्ण देव सिंह ने कहा कि कंबल उन्हीं को मिला जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी।कार्यक्रम में रमना ग्राम के सम्मानित लोगों में हृदय नारायण सिंह, महेश पटेल, किशन कुमार और जय प्रकाश आदि लोग उपस्थित हुए थे। वही कंपकंपाती ठंड में गरीब और असहाय लोगों ने कंबल पाकर संस्था को दुआएं दी। संचालनकर्ता राम प्रकाश ने कार्यक्रम को विविध रूप से संचालित किए।