Follow us on

बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए। रात्रि समय पैदल गश्त जारी है

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया                    जमानियां। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर भेंटवार्ता में बताया कि बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर रात्रि समय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने के साथ अपराध रोकने और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए लगातार पैदल गश्त की जा रही है। यह अभियान संवेदनशील क्षेत्रों, सहित कस्बा और स्टेशन बाजार और मुख्य मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच पर केंद्रित रहता है। उन्होंने बताया कि ठंड में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना, आपराधिक गतिविधियों को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों, बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर गहन भ्रमण किया जा रहा है। दोपहिया, चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग, संदेहास्पद व्यक्तियों से पूछताछ और दुकानदारों राहगीरों को सुरक्षा का भरपूर आश्वासन के साथ एहसास भी कराया जा रहा है। नागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह से तैनात सक्रियता देर रात तक यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से जमानियां पुलिस कर्मियों के द्वारा कड़कती ठंड के बावजूद सड़क पर मुस्तैदी से गश्त जारी रखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल के नेतृत्व में पैदल गश्त, क्षेत्र भ्रमण और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए। नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। स्टेशन बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights