राहुल मिश्रा आत्महत्या मामले में मां और सामाजिक संगठनों ने दी 48 घंटे की अल्टीमेटम

*पत्नी और उसके प्रेमी से प्रताड़ित युवक राहुल ने वीडियो बनाकर कर ली थी आत्महत्या।*

 

*वार

साक्षी सिंह की रिपोर्ट                                        वाराणसी राहुल मिश्रा आत्महत्या मामले में मां और सामाजिक संगठनों ने दी 48 घंटे की अल्टीमेटमराणसी, 29 दिसंबर 2025: बनकट गांव निवासी मृतक राहुल मिश्रा की मां ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर पत्नी संध्या सिंह के प्रेमी *शुभम सिंह उर्फ डेंजर* के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर शुभम सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 48 घंटे बाद कचहरी शास्त्री घाट पर सामाजिक संगठनों और आम जनमानस के साथ *अनिश्चितकालीन धरना* शुरू किया जाएगा।राहुल मिश्रा (30 वर्ष) ने 9-10 दिसंबर 2025 को लोहता थाना क्षेत्र के बनकट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले उन्होंने बाइक पर चलते हुए करीब *7 मिनट 29 सेकंड* का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें पत्नी संध्या सिंह पर बेवफाई, अवैध संबंध और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। वीडियो में राहुल ने कहा कि वह पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करते थे, जीना चाहते थे, लेकिन पत्नी का शुभम सिंह के साथ संबंध और बेटे से मिलने से रोकने से टूट गए।इस मामले में राहुल की पत्नी संध्या और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन *शुभम सिंह डेंजर* अभी तक फरार है और उसके खिलाफ कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।राहुल की मां ने बताया कि वीडियो में साफ साक्ष्य मौजूद है, फिर भी शुभम पर कार्रवाई में देरी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता *सीमा चौधरी अध्यक्ष युवा फाऊंडेशन जिला अध्यक्ष विकाश मौर्या* *हेमंत पाठक*, *डेबिट मिश्रा*, *दुर्गेश पांडे*, *निमिष उपाध्याय*, *अक्षय मिश्रा*, *अमन पांडे*, *अमन मिश्रा*, *गौतम मिश्रा*, *बल्लू* सहित अन्य लोगों ने इस मामले में परिवार का साथ दिया और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।परिवार और सामाजिक संगठन अब *न्याय* की मांग पर अड़े हैं। यदि शुभम सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 48 घंटे बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे परिवार और सामाजिक संगठन के लोग।  वाराणसी पुलिस कमिश्नर की तरफ से आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x