Follow us on

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्राप के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल उर्फ नीलू की प्रतिनिधि कुमारी अदिति पटेल उपस्थित रहीं।अदिति पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया। इस कार्यक्रम में बीएचयू के प्रोफेसर ए के नेमा, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनन्त बहादुर सिंह,संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर डा.नवीन कुमार सिंह,डा.प्रकाश सिंह,डा.अमितेश प्रताप सिंह,कृषि वैज्ञानिक कल्लीपुर डा.मनीष पाण्डेय,जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव,उद्यान निरीक्षक सुधांशु कुमार सिंह, अशोक कुमार, प्रणव मिश्रा, संजीव कुमार उपस्थित रहे। इससे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 50 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा सिंचाई की नवीन वैज्ञानिक पद्धति ड्रिप इरीगेशन, मिनी स्प्रिंकलर, रेन गन एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से 60 से 70% पानी की बचत तथा 40 से 50% उत्पादन में वृद्धि तथा उत्पादन लागत में 30% से 40% तक की कमी, एवं खरपतवार नियंत्रण में होने वाले खर्च में 70% से 80% तक की कमी, एवं समय की बचत के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी सुभाष कुमार द्वारा सिंचाई संयंत्र पर विभाग द्वारा दिए जा रहे 75 से 90% अनुदान की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित कृषकों को प्रशिक्षण उपरांत विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल द्वारा उक्त पद्धति का लाभ उठाते हुए अन्य कृषकों के मध्य इसका प्रचार प्रसार करने का आवाहन किया गया।तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का समापन डॉ नवीन कुमार अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x