कफ सिरप सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल ने दिवाली पर जिन प्रभावशाली लोगों को 150 आईफोन गिफ्टकिए थे, उनमें यहां के प्राधिकरणों के भी कई अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। ईडी ने इनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। यह भी सामने आया है कि कुछ अधिकारियों ने आईफोन खुद न इस्तेमाल कर परिजनों को दे दिया था। आने वाले समय में सिंडिकेट की मदद करने वाले कुछ अफसर भी बेनकाब हो सकते हैं।