अबेकस सीखों डाट काम मे नये वर्ष के स्वागत का उत्सव

विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी

इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता वैदेही सिंह उपस्थित रहीं जिनका स्वागत अबेकस सीखों डाट काम की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बुके और अंग वस्त्र देकर किया। डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि अबेकस सीखों डाट काम अपने 21 बर्ष पूरा कर चुकी है उन्होंने बताया कि संस्था का प्रारंभ मात्र एक बच्चे को गणना सिखाने से हुआ था जो आज विश्व के अलग अलग देशों में फ़ैल चुकी है मैम ने बताया कि हम अबेकस सीखों डाट काम में सिर्फ गणना करना ही नहीं सिखाते बल्कि छात्राओं के मानसिक विकास पर भी कार्य करते हैं यह कक्षाएं दो दिन चलती है शनिवार और रविवार। रविवार को दो घंटे चलने वाली में बच्चों को अलग अलग एक्टीविटी करवाईं जाती है जिससे उनमे मानसिक क्षमता का विकास अत्यंत तेज़ी से होता है । इसी के साथ नव वर्ष के कार्यक्रम की शुरुआत हुई । नव वर्ष के कार्यक्रम का संचालन अबेकस की छात्राओं संस्कृति, निष्ठा और अद्विका , आनया, समृद्धि ने किया। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ फिर गणेश पूजन किया गया।सभी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अभिभावक भी किसी से पीछे नहीं रहे । उन्होंने भी गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। केक काटा गया सभी में मिष्ठान वितरण किया गया। बच्चों ने पेटीज, चाकलेट का लुत्फ उठाया।

विभिन्न-विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चे ने अलग-अलग ब्रेन एक्टीवेशन गेम्स खेलें। कुछ छात्रों ने तो हंसा देने वाले चुटकुले भी सुनाएं। पेपर गेम सब छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बहुत ही अच्छा लगा । पूरा माहोल खुशियों से भर गया। कार्यक्रम में जूं लगा मानो कोई नव कोंपल अभी अभी स्वंय को फूल बना रही हो। कार्यक्रम में सभी नृत्य, गायन, स्लोक, विचार व्यक्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर संस्था के संचालक विजय अग्रवाल, अध्यापिका फातिमा, सुषमा, प्रियंका, आरती, आर्या किरन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन इन्स्टीट्यूट की डायरेक्टर श्रीमती सरिता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद देकर किया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x