Follow us on

पाइपलाइन लीकेज के कारण कई घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा संक्रामक बीमारियों डायरिया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। पाइपलाइन लीकेज के कारण कई घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियों (जैसे डायरिया) का खतरा बढ़ गया है। यह समस्या आमतौर पर पुरानी पाइपलाइनों के फटने या नालियों के पास से गुजरने वाली पानी की लाइनों के कारण होती है।

बताया जाता है। कि पालिका के वार्ड नंबर 6 स्थित एन एच 24 के पास पाइपलाइन लीकेज होने के चलते घरों तक गंदा पानी पहुँच रहा है। लीकेज और पानी की आपूर्ति बंद होती है। तो लीकेज वाली पाइपों में आसपास का गंदा पानी का पानी प्रवेश कर जाता है। यह सब पुरानी, जर्जर पाइपलाइनें आसानी से टूट जाती हैं। जिससे बाहर की गंदगी पानी में पाइप लाइन में मिल जाती है। नाले या नालियों के ऊपर से पानी की पाइपलाइन गुजरना भी गंदे पानी के मिलने का एक प्रमुख कारण होता है।

नगर पालिक परिषद जल आपूर्ति विभाग को तुरंत लिखित शिकायत की जाती है। लेकिन लीकेज की मरम्मत के कार्य में लेट लतीफ होने से निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर होते है। लोगों ने मांग किया है। कि पालिका क्षेत्र में जहां भी लीकेज की शिकायत मिले। उसे तुरंत मरम्मत कराने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही होनी चाहिए। मजबूरी में लोग गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पानी को उबालकर पी रहे है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज की जैसे ही शिकायत मिलता है। उसकी मरम्मत कराने के लिए तत्काल कार्यवाही किया जाता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x