सीनियर नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता का 04 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन 

दिनांक:– 02.0

वाराणसी –सिगरा में शुक्रवार को महापौर की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया की पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का वॉलीबॉल प्रतियोगिता बनारस के संपूर्णानंद स्टेडियम में होने जा रहा है। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 04 जनवरी को 11:00 बजे करेंगे। काशी के यशस्वी सांसद और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी 12:00 बजे उपस्थित लोगों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह में महानगर एवं जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्षद उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता संपादित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश के हर प्रदेश से 30 टीम पुलिस की, 28 टीम महिलाओं की आ रही है। इसके अलावा सेना की पुरुष टीम एवं रेलवे की महिला टीम भी आ रही है। सभी लोगों के रहने, खाने एवं सुरक्षा के सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुरेश चौरसिया, साधना बेदान्ती, रचना अग्रवाल, प्रज्ञा पांडे, साधना सिंह, सुष्मिता सेठ, संजय कुमार, अवधेश राय, जेपी सिंह, अखिलेन्द्र सिंह सनी, अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह पटेल, विवेक पांडे, अतुल सिंह, सोमनाथ मौर्य, अनुराग शर्मा, जितेंद्र पटेल, शोभनाथ यादव, मनोज सोनकर, तारकेश्वर गुप्ता, मदन मोहन दुबे, अशोक मौर्य, मदन मोहन तिवारी, अभय पांडे, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, रविंद्र सिंह, विनीत सिंह, राजेश यादव चुल्लू, सिंधु सोनकर, संजय विश्वंभरी, बृजेश चौरसिया, अशोक यादव, गौरव राठी, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अशोक पाण्डेय, प्रमिल पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x