Follow us on

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाया गया

Share this post:

ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट सोनभद्र

 सोनभद्र 3 जनवरी 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी का 195वी जयंती मनाई गयी  अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती है!उन्होंने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की नींव रखी जब समाज इसका घोर विरोध करता था, उन्हें लोगों द्वारा पत्थर मारे गए, उनका अपमान और उनके साथ भेदभाव किया गया, लेकिन उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर महिला सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत की थी !वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव एडवोकेट ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक बहादुर समाज सुधारक थीं। उन्होंने ऐसे समय में महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़कर भारतीय इतिहास का रुख बदला, जब लड़कियों को पढ़ने का अधिकार नहीं था। उनका संघर्ष केवल शिक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि समानता और मानवता के लिए भी था। यही वजह थी कई बार समाज के लोगों ने उनका अपमान किया, पत्थर फेंके लेकिन वह रुकी नहीं। अपना मिशन जारी रखा। लड़कियों और हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए स्कूल खोले। 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती है। इस अवसर पर समझें कैसे उनका जीवन दृढ़ संकल्प, समानता और सामाजिक न्याय का उदाहरण है जो हर किसी को प्रेरित करता है। संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया ! इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, राजेश मौर्य, विजय बहादुर सिंह, सुरेश कुशवाहा, अशोक जालान, कामता यादव, टीटू गुप्ता, शांति वर्मा आकृति निर्भया,सरस्वती, पूजा सिंह, बिंदु, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार पटेल,नवीन पाण्डेय,मो याक़ूब, यजमी बेगम आदि लोग अधिवक्तागण जयंती में उपस्थित रहे !

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights