Follow us on

पुलिस ने पैदल गश्त करके कराया सुरक्षा का अहसास

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देशन में पुलिस ने सड़कों पर गश्त की, लोगों से बातचीत की और उन्हें निर्भय होकर यात्रा करने का आश्वासन दिया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। यह गश्त का सिलसिला जारी रहेगा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ रात में पैदल गश्त करके स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को सुरक्षा का अहसास कराया। उनसे कहा कि पुलिस जनता के साथ है। वे निर्भय होकर अपना काम करें। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के डॉ इरज राजा निर्देशन में कोतवाली पुलिस जमानियां सोमवार की रात को सड़कों पर गश्त किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों से बातचीत भी की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह निर्भय होकर यात्रा करें। गश्त के दौरान पुलिस को यदि कोई वाहन संदिग्ध लगा तो उसकी भी तलाशी ली गई। और पूछताछ भी की गई। कोतवाली पुलिस ने रात को अपने-अपने क्षेत्र की मुख्य सड़कों और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक पैदल गश्त किया। बताया जाता है। कि कोतवाली पुलिस द्वारा जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और अपराधियों में भय पैदा करने के लिए रात में पैदल गश्त की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भीड़ भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।

इस दौरान सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया पुलिस द्वारा आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर रहने का आश्वासन दिया जा रहा है। तथा सघन चेकिंग के दौरान रात के समय गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और असामाजिक तत्वों की तलाशी भी ली जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए इस पहल का उद्देश्य चेन स्नेचिंग, छेड़खानी और छोटी-मोटी चोरियों को रोकना है। क्षेत्रों में लगातार जारी है ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे।

पैदल गश्त के दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक भूपेशचंद, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, सुधीर शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी, मुकुंद मिश्रा, रतन कुमार सरोज, आलोक कुमार तिवारी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रात को पैदल गश्त करने का यह सिलसिला जारी रहेगा। सभी थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ अपने क्षेत्र में रात के समय पैदल भ्रमण करेंगे और लोगों से भी मिलेंगे संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली जाएगी। फोटो

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights