सिगरा व एसओजी की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी कर हुई चोरी का किया पर्दाफाश,दो को किया गिरफ्तार 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र व एसओजी प्रभारी गौरव सिंह की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी कर चोरी करने वाले घटना का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को वसुन्धरा कालोनी स्थित जर्जर क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 848 नाक की कील(अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए), आभूषण बिक्री के 1,62,000/नगदी,दो फर्ज़ी आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम रमन जाधव पुत्र राजा जाधव पता बच्चोंबाई चोपड़ी निवासी जान्हवी पार्क पार्वती नगर थाना बटवा जिला अहमदाबाद गुजरात, दूसरे का प्रेम विश्वनाथ जाधव पुत्र विश्वनाथ जाधव निवासी झूलेलाल नई चाली के पास सेजपुर टावर नरोडा पाटिया अहमदाबाद बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी ने बताया कि आवेदक द्वारा सूचना दिया गया कि प्रार्थी द्वारा सोने के गहनो का फेरी लगाकर व्यापार किया जाता है। व्यापार के कार्य से दिनांक 11.12.25 को अपने स्टाफ के साथ बुक किए गए गाड़ी अर्टिका व उसके चालक अमित के साथ अपना नाक का कील बेचने के लिए प्रयागराज जा रहा था। तभी रास्ते में आकाशवाणी तिराहे से 100 मीटर पहले करीब 11:40 बजे दिन में एक अज्ञात आदमी के द्वारा गाड़ी के पास आकर बताया गया कि आपकी गाड़ी से मोबाइल गिर रहा है, जिसको देखने के लिए अमित के द्वारा गाड़ी को वहीं सड़क के किनारे खड़ा किया गया। हम लोग गाड़ी से उतरकर बोनट खोलकर यह देखने लगी की मोबिल कहां से गिर रहा है। उतने ही देर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से मेरा बैग मेरे गाड़ी से निकाल दिया गया। मेरे बैग में 232 पत्ता सोने की नाक की कील था, जिसमें 175 पत्तों में 50 पीस के हिसाब से नाक के कील थे और 57 पत्ते में 25 पीस के हिसाब से नाक की कील तथा 10 से 12 पीस गले का छोटा लॉकेट भी था। जिसके संबंध में सिगरा थाना कमिश्नरेट वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है।सिगरा पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्परता बरतते हुए दोनों अभियुक्तों को वसुंधरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। इसमें शामिल और भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु दबिश दी जा रही।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा इस सराहनीय पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25,000/ बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज पाण्डेय, उ0नि0 मनोज चौहान, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरि, उ0नि0 अभय गुप्ता,एसओजी से उ0नि0 गौरव सिंह, उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय, मुख्य आरक्षी संजय चौधरी, मुख्य आरक्षी विनोद यादव,आरक्षी अवनीश पाण्डेय,आरक्षी सचिन मिश्रा, आरक्षी मयंक त्रिपाठी,आरक्षी प्रशान्त तिवारी, सर्विलांस टीम से आरक्षी मनीष बघेल,आरक्षी अखिलेश कुमार गिरि,आरक्षी शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x