Follow us on

लेडी सिंघम’ के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से कांपा चोलापुर, आधी रात को सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी दीपक कुमार

Share this post:

‘ लेडी सिंघम’ के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से कांपा चोलापुर, आधी रात को सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी दीपक कुमार

वाराणसी- धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए वरुणा जोन की एडीसीपी नीतू काद्दयान (जिन्हें जनता के बीच ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जा रहा है) ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का आगाज किया है। इस अभियान के तहत चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

मैदान में खुद थाना प्रभारी, हर गतिविधि पर पैनी नजर

एडीसीपी के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। रात्रि कालीन गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) को न केवल बढ़ाया गया है, बल्कि दीपक कुमार देर रात तक खुद टीम के साथ चोलापुर के हर चौराहे, गली और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव जगाना है।

चौकी से लेकर थाने तक ‘हाई अलर्ट’

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत चोलापुर थाना क्षेत्र की सभी चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ पुलिस टीम ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में पैदल मार्च कर रही है।

जनता ने सराहा ‘लेडी सिंघम’ उनकी टीम का जज्बा*

वरुणा जोन एडीसीपी लेडी सिंघम की इस सख्ती और थाना प्रभारी दीपक कुमार की सक्रियता की स्थानीय जनता जमकर सराहना कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस मुस्तैदी से चोरी और अन्य वारदातों पर लगाम लगेगी। ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ ने यह साफ कर दिया है कि वाराणसी के इस जोन में कानून का राज और भी मजबूत होने वाला है।क्षेत्र में शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। एडीसीपी महोदया के मार्गदर्शन में गश्त बढ़ाई गई है, ताकि नागरिक बिना किसी डर के चैन की नींद सो सकें।” — दीपक कुमार, थाना प्रभारी, चोलापुर

>

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x