Follow us on

थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्तों/अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट बलिया

*दिनांक –11.01.2026*लिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.01.2026 को थाना गड़वार पुलिस टीम के थानाध्यक्ष हितेश कुमार व उ0नि0 पवन कुमार मय फोर्स देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मामूर थे कि दौराने चेकिंग नया पंचायत भवन रतसड़ पुलिया के पास से महिन्द्रा XUV वाहन नं0 BR29AX694 से 02 नफर *अभियुक्तों/अवैध असलहा तस्करों 1. विश्वरूप कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह पुत्र स्व0 राघव सिंह निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार उम्र करीब 45 वर्ष 2. चंदन सिंह पुत्र स्व राघव सिंह निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार उम्र करीब 36 वर्ष* को समय करीब 21.50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, तथा कब्जे/गाड़ी से 01 अदद रायफल .315 बोर तथा 04 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। उक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights