Follow us on

वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हासिल किया तीसरा स्थान 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा दिसंबर माह की मासिक रैंकिंग जारी की गई है। इसमें पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेश के सभी पुलिस प्रभागों में तीसरा स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह रैंकिंग राज्य में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी इकाइयों के प्रदर्शन का आंकलन करती है। इसमें कुल 51 विभिन्न मानकों के आधार पर समग्र मूल्यांकन किया जाता है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह स्थान वाराणसी पुलिस की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था के क्षेत्र में वाराणसी का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। मुख्य मंत्री डैशबोर्ड की इस रैंकिंग में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाती है। अपराध नियंत्रण की स्थिति, अपराधों की विवेचना, मामलों का समयबद्ध निस्तारण, पुरस्कार घोषित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, आपातकालीन सेवा डायल 112 का प्रतिक्रिया समय रिस्पांस टाइम, महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एससी एसटी अधिनियम के मामले में प्रभावी कार्रवाई, गुण्डा और गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, वाराणसी पुलिस का इन महत्वपूर्ण मानकों पर समग्र प्रदर्शन ही राज्य स्तर पर उसे शीर्ष तीसरे स्थानों में लाने में सफल रहा। यह रैंकिंग जनता की सेवा और सुरक्षा के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x