Follow us on

सेन्ट्रल जेल के क्रिकेट मैच में काशी नाइट राइडर्स टीम ने110 रन बनाकर लहराया जीत का परचम

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी 

सेंट्रल जेल वाराणसी में चल रहे जेल प्रीमियर लीग-2026-27 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को फ्रीडम फाइटर्स रॉयल्स एवं काशी नाइट राइडर्स टीम के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला हुआ। फ्रीडम फाइटर रायल्स के कप्तान नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया गया। फ्रीडम फाइटर रायल्स के धर्मेंद्र मिश्रा ने अपने तीन ओवरों में 26 रन देकर कुल तीन विकेट एवं अवधेश कुमार ने तीन ओवरो में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। जिससे काशी नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में कुल 110 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। काशी नाइट राइडर्स की तरफ से मंजीत यादव ने 13 बालों पर 21 रन एवं तीन ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। लोकेश्वर राव ने 14 बालों में 20 रन बनाए। शेष बल्लेबाज कुछ खास रन नहीं बना सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम फाइटर की पूरी टीम केवल 84 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। फ्रीडम फाइटर रायल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 20 बालों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन विपिन ने बनाये। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।इस प्रकार जीत का सेहरा काशी नाइट राइडर्स टीम के सिर पर लगा।रविवार को सेंट्रल जेल चैलेंजर्स एवं काशी नाइट राइडर्स तथा डिसिप्लिन डेयर डेविल्स एवं फ्रीडम फाइटर रायल्स के मध्य खेला जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights