वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी — शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा के दो मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद विकास निधि से होने वाले विकास कार्यों का मंगलवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भूमि पूजन के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। पहले कार्य दनियालपुर वार्ड नंबर 37 कन्हैया राजभर के मकान नं0 19/20 से तुरूल होदा के मकान नं0 19/100 पी. तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया। जिसका लागत 6.77 रुपये,जिसका लंबाई 195 मीटर रहा। दूसरा कार्य चेतगंज वार्ड नंबर 40 सा. 4/288 बंद गली में इंटरलॉकिंग का कार्य उषा मशीनरी तक कराया गया।जिसका लागत 3.60 लाख रुपए रहा। जिसका लंबाई 68 मीटर बताया गया।इन दोनों कार्यों क़ो कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग वाराणसी द्वारा कराया गया। शिलान्यास के अवसर पर प्रमुख लोगों में मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, डब्बू सिंह राजू, पूर्व पार्षद शंकर साहू, मनीष गुप्ता, लल्लू कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, अनिल गुप्ता, रोहित सोनकर, श्रवण गुप्ता, विनोद राजभर, पिंकी श्रीवास्तव, विश्वास जायसवाल, शशि श्रीवास्तव, अभिषेक केसरी, विनोद चौरसिया, चंद्रशेखर उपाध्याय, अवधेश राय, अनिल उपाध्याय, प्रवीण पाण्डेय, योगेश वर्मा, विनोद राजभर, शशांक अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, अमित खरे चंदन जायसवाल, अनुपम पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, कौशिक उपाध्याय समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित