राजकीय आईटीआई करौंदी वाराणसी के कैंपस में कंपनी अमेरिकन एक्सल इंडिया लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी- आज दिनांक- 21 जनवरी 2026 को राजकीय आईटीआई करौंदी वाराणसी के कैंपस में कंपनी अमेरिकन एक्सल इंडिया लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र द्वार 18000/- प्रतिमाह, 18 से 32 आयु वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सिलेक्शन किया गया ।जिसमें विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई पास लगभग 45 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के एच.आर. श्री सूरज सिंह जी द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया जिसमें 23अभ्यर्थी चयनित हुए, चयनित अभ्यर्थियों को 1 फरवरी 2026 में कंपनी आकर ज्वाइन करने हेतु ऑफर लेटर दिया। राजकीय आईटीआई करौंदी वाराणसी की नोडल प्रधानाचार्य श्री एम.के. सिंह जी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गई इस पूरे कैंपस सिलेक्शन को प्लेसमेंट इंचार्ज श्री सुनील कुशवाहा एवं सह प्रभारी देवव्रत ने अपने टीम के सदस्यों के साथ सकुशल संपन्न कराया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x