Follow us on

अमन डिजल्स द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — वाहन की मरम्मत के क्षेत्र में कार्यरत मैकेनिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अमन डिजल्स चौकाघाट वाराणसी द्वारा शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर अपने अधिष्ठान पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में कार मैकेनिकों ने हिस्सा लिया और अनुभवी चिकित्सकों द्वारा अपनी आंखों की जांच व दवा वगैरह प्राप्त किया। शिविर में नेत्र जांच के साथ साथ रक्तचाप, शुगर की जांच के साथ ही अन्य शारीरिक जांच किया गया। नेत्र जांच के दौरान आंखों की रोशनी, जलन, धूल, मिट्टी से होने वाली समस्याओं की विशेष रूप से जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। इस मौके पर अमन श्रीवास्तव ने बताया कि कार मैकेनिक लगातार धूल धुएं और तेज रोशनी में काम करते हैं, जिससे उनकी आंखों और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।ऐसे शिविर उनके स्वास्थ्य संश्रक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं। इस कार्यक्रम की मैकेनिकों ने सराहना करते हुए अमन श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञान श्रीवास्तव अशोक कुमार,हैदर, अनिल, धीरज आदि लोग उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights