वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी मऊ –गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला मऊ के तत्वाधान में
दिनांक, 25 जनवरी 2026 समय ,11 बजे
स्थान , राघोपटटी श्री रामाकान्त गोंड जी के निवास स्थान पर
बैठक एवं संगोष्ठी किया गया, एवं घोसी विधान सभा उप चुनाव हेतु रणनीति तय की गई और सदस्यता अभियान चलाया गया, प्रत्यासी के नाम की घोषणा अगले बैठक में की जाएगी, कार्यक्रम की संचालक विनय कुमार जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया और अतिथि अरविंद गोंडवाना प्रदेश प्रभारी /राष्ट्रीय महामंत्री , सुक्खू सिंह मरावी प्रदेश अध्यक्ष, मनोज शाह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुरेश शाह जिला अध्यक्ष बलिया, गुलाब गोंड सामाजिक चिंतक ने अपने विचार दिए ,
वक्ताओं ने गोंडवाना के लोगो से आह्वाहन किए की आप लोग उप चुनाव में भागीदारी करे एक जूट होकर गोंड विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे, नौजवान छात्रो ने संकल्प लिए कि मतदान में मत के माध्यम से चुनाव में जवाद दिया जाएगा, सभा में उमाशंकर गोंड प्रदेश संगठन मंत्री,,राहुल गोंड लोक सभा घोसी प्रभारी, रामजतन गोंड घोसी विधान सभा प्रभारी, रक्षा गोंड जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,नाथूराम गोंड सोनू गोंड, अमित कुमार, लाखंड शाह ,श्रीकांत गोंड बृजनाथ राम, अमित शाह, रमाकांत गोंड,आदि पदाधिकारी उपस्थित थे,