रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी
आज दिनांक 27.01.2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 19/2026, धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। प्रकरण से संबंधित 05 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित थाना राजातालाब लाया गया, जहां पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई तथा तत्पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत् है —*
1.मोहित पुत्र जय प्रकाश, उम्र करीब 19 वर्ष
2.आर्यन राजभर पुत्र विजय कुमार, उम्र करीब 18 वर्ष
3.नागेश्वर राजभर पुत्र गुलाब राजभर, उम्र करीब 19 वर्ष
4.किशन पाल पुत्र शम्भू पाल, उम्र करीब 18 वर्ष
5.विजय राजभर पुत्र गोपाल राजभर, उम्र करीब 18 वर्ष
*बरामदगी का विवरण :*
🔹 एक प्लास्टिक पानी की टंकी (लगभग 1100 लीटर)
🔹 लगभग 50–60 किलोग्राम लोहे की छड़ (सरिया)
बरामद उपरोक्त सामान चोरी का है।
*घटना का विवरण :*
दिनांक 26.01.2026 को वादी सुनील कुमार पटेल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम कचनार परसूपुर, थाना राजातालाब, वाराणसी द्वारा लिखित सूचना दी गई कि वे मनोज कुमार सिंह निवासी ग्राम इटहरा, थाना कोईरौना, जनपद भदोही के ग्राम कचनार परसूपुर स्थित नवनिर्मित मकान की देखरेख करते हैं। वादी द्वारा मकान का ताला खोलकर निरीक्षण करने पर मकान के पिलरों में लगा सरिया, पानी की टंकी तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त अन्य सरिया गायब पाया गया।
आसपास तलाश करने पर गाँव के सिवान में एक कुटिया के पास झाड़ियों में लगभग 50–60 किलोग्राम सरिया एवं 1100 लीटर की प्लास्टिक पानी की टंकी बरामद हुई। मौके पर मौजूद 05 व्यक्ति उक्त चोरी का सामान हटाने की फिराक में पाए गए, जिन्हें वादी ने अपने साथियों की सहायता से पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों एवं बरामद सामान को थाना राजातालाब पुलिस के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण निवासी टोडरपुर, थाना राजातालाब, वाराणसी पाए गए। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।