वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज-अखिल गोंडवाना गोंड महासभा प्रयागराज के तत्वाधान में प्रयाग राज तुलसी मार्ग, पुराना जीटी रोड पर गोंडवाना के लोगो की मूल समस्याओं के निदान हेतु चिंतन मंथन का आयोजन हुआ जिसके लिए दो दिवसीय 27 व 28 जनवरी 2026 को सम्मेलन में शामिल हुआ, 28 जनवरी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की समीक्षा बैठक हुई, जिला अध्यक्ष विनोद गोंड, जिला महासचिव विनय कुमार गोंड को नियुक्त किया गया, और सदस्यता अभियान चलाया गया, प्रादेशिक संरक्षक भूमक शिवशंकर धुर्वे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को हरदी चंदन किया और बड़ादेव के आशीर्वाद पीली पगड़ी बांध कर सेवा दिए,
प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने नियुक्ति पत्र सौंप कर पार्टी विधि संगत संकल्प करवाए , साथ में प्रभात धुरिया, yp गोंड, विपिन गोंड, राम चंद्र धुरिया, कन्हैया लाल गोंड, नीतू गोंड, श्रीवंश गोंड, राजा राम गोंड, बाबू राम कश्यप, बेचू राम, एड विनोद कुमार, दिनेश कुमार, महादेव प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे,